फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वकील के बेटे विधि के छात्र ने खुद को लाइसेंसी रिपीटर गन से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विनयखंड-4 निवासी हाईकोर्ट के वकील अशोक कुमार वर्मा के बेटे अभिषेक वर्मा (26) ने खुद को लाइसेंसी रिपीटर गन से गोली मार ली। रविवार दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। खून से लथपथ अभिषेक को परिवारीजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस असलहे से खुदकुशी की गई है, उसका लाइसेंस मृतक के पिता के नाम से है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, विनयखंड-4/866 निवासी अशोक कुमार वर्मा हाईकोर्ट में वकील हैं। उनका बड़ा बेटा भी उनके साथ वकालत करता है। छोटा बेटा अभिषेक एक निजी कॉलेज से विधि का छात्र था। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे पारिवारिक कलह से तंग आकर अभिषेक ने पिता की लाइसेंसी रिपीटर गन से खुद को उड़ा लिया। उसने रिपीटर गन से गले के पास गोली मारी। घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन अभिषेक के कमरे की तरफ भागे। वहां उसे खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। मां बदहवाश होकर वहीं गिर गई। आनन-फानन परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से ही गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, अभिषेक ने पिता की लाइसेंसी रिपीटर गन से गोली मारी थी। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। वहीं पूरे घर की तलाश ली गई लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभिषेक ने किस कारण से खुदकुशी की है, इसके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। अभिषेक के परिवारीजनों ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क किया है। देर रात शव का पोस्टमार्टम कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें