फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रिटायर्ड आईएएस के बेटे व सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने फंदे से लटककर जान दी, 15 साल से डिप्रेशन में थे

Sun, 08 Jun 2025 11:55 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में रिटायर्ड आईएएस के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह 15 साल से डिप्रेशन में चल रहे थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
सुधाकांत मिश्र (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरानगर के बी ब्लॉक निवासी रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद के बेटे व सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र (59) ने शनिवार रात फंदा लगा लिया। गाजीपुर पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


सुधाकांत के बेटे ठेकेदार कार्तिकेय मिश्र के मुताबिक, पिता 15 साल से डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था। पिता तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे। शनिवार को रात में कार्तिकेय अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने गए थे। घर पर मां इंदिरा और पिता थे।

ये भी पढ़ें - 'स्मार्ट मीटर से हर साल होगा 1500 करोड़ का फायदा, फिर निजीकरण क्यों...', उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज लखनऊ के इस होटल में है रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी, आएंगे क्रिकेट-राजनीतिक दिग्गज
विज्ञापन


देर रात घर पहुंचने पर उन्हें पिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जबकि मां दूसरे कमरे में थी। मां और उन्होंने पिता को आवाज दी मगर कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में जब उन्होंने खिड़की से झांका तो उन्हें सुधाकांत पंखे से बिजली के केबल के फंदे से लटके मिले। यह देख दोनों की चीख निकल गई।

आनन-फानन दरवाजा तोड़कर कार्तिकेय कमरे में पहुंचे और पिता को नीचे उतार कर निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चार बार कर चुके थे जान देने का प्रयास
कार्तिकेय शव लेकर घर पहुंचे और गाजीपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक सुधाकांत डिप्रेशन के चलते पहले भी चार बार खुदकुशी करने का प्रयास कर चुके थे। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें