मलिहाबाद के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहिंडर गांव में मजदूर विजय उर्फ गप्पू (25) की हत्या कर दी गई।
शव गांव के ही रामचंद्र के घर के बाहर पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर खरोंच व गले के पास काटने की वजह से खून निकल रहा था।
भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर लिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या की वजह प्रेम प्रसंग हो सकती है। लगभग तीन वर्ष पूर्व विजय की पत्नी की मौत हो चुकी है।