फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की दबंगई: बाटी-चोखा के लिए इंतजार करवाया तो सीट बेल्ट न पहनने के जुर्म में काटा भारी चालान

Thu, 26 Sep 2019 12:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वायरल वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के तालकटोरा थानाक्षेत्र के राजाजीपुरम पोस्ट ऑफिस के सामने बाटी-चोखा बेचने वाले को दरोगा को इंतजार कराना महंगा पड़ गया। तुरंत आदेश न मानने से नाराज दरोगा उस वक्त तो लौट आया लेकिन अगले दिन उसने दुकानदार का बिना सीट बेल्ट का 2500 रुपये का चालान काट दिया। विरोध करने पर उसने दुकानदार से दबंगई भी की।

विज्ञापन


उस वक्त वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बाजारखाला को सौंपी गई है।

सलीमपुर पतौरा निवासी कन्हैया लाल के मुताबिक, सोमवार को तालकटोरा थाने में तैनात दरोगा दिनेश चंद उसकी दुकान पर आए और दस प्लेट बाटी-चोखा देने को कहा। सामान पैक करने के दौरान चोखा कम पड़ने पर उसने थोड़ा इंतजार करने को कहा। दिनेश चंद को यह नागवार गुजरा और वह बिना सामान लिए लौट गया।
विज्ञापन


कन्हैया के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजे वह दुकान बंद कर परिवार के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान पॉल तिराहे के पास दरोगा दिनेश चंद ने उसकी कार रोकी और कागज मांगे, जिन्हें कन्हैया ने दिखा दिया। ऐसे में कोई और रास्ता न सूझने पर दरोगा ने सीट बेल्ट न पहनने की धारा में 2500 हजार रुपये का चालान काटकर उसे थमा दिया। कार्रवाई से हैरान कन्हैया को सोमवार की घटना याद आ गई और वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। हालांकि, दरोगा पर इसका असर नहीं हुआ।

विज्ञापन

रोज चालान काटने की दी धमकी

घटनास्थल से गुजर रहे एक राहगीर ने कन्हैया को धमकाते दिनेश चंद का वीडियो बनाकर बुधवार को वायरल कर दिया। वीडियो में दरोगा बाइक पर बैठा है और दुकानदार को हर रोज चालान काटने की धमकी दे रहा है। वीडियो में एक सिपाही भी दिख रहा है, जो दरोगा के साथ दुकानदार पर दबाव बना रहा है।

सीओ बाजारखाला अनिल कुमार के मुताबिक, दरोगा का आचरण ठीक नहीं मिला। आरोपों की भी पुष्टि हुई, जिसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी गई थी। इसके आधार पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें