हाल ही में विवेक तिवारी हत्या कांड में सवाल उठा था कि सिपाही के पास आखिर पिस्टल कैसे पहुंची। यह सवाल अभी अनसुलझा है। इसी बीच लखनऊ की सड़कों पर पुलिस की मनमानगी की एक तस्वीर और दिखी। पुलिस की चीता मोबाइल बाइक से कुछ छात्र फर्राटा भरते दिखे। वो भी बिना हेलमेट के।
ये वही बाइक है जिसमें पुलिस गश्त करती है। अब सवाल ये उठता है कि क्या सरकारी गाड़ी से पुलिस वालों के बच्चे घूम सकते हैं। अगर घूम सकते हैं तो क्या इनके लिए हेलमेट जरूरी नहीं हैं।