फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करामत डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने अतिरिक्त शुल्क पर जताया विरोध

विज्ञापन
करामत डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने अतिरिक्त शुल्क पर जताया विरोध
विज्ञापन
लखनऊ। करामत डिग्री कॉलेज की नौ छात्राओें ने कॉलेज प्रशासन पर परीक्षा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त 1250 रुपये लिए जाने का विरोध जताया। छात्राओं ने शुक्रवार को लखनऊ विवि पहुंचकर परीक्षा नियंत्रक से भी शिकायत की।
विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि उनसे अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है जबकि प्रवेश के समय सात हजार रुपये लिए गए थे तो कहा गया था कि इसमें परीक्षा शुल्क भी शामिल है। उन्हें कॉलेज प्रशासन की ओर से धमकी भी दी गई है कि अगर 1250 रुपये नहीं दिए तो उनको परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा। फीस न जमा करने पर प्राचार्य ने एक छात्रा को निष्कासित भी कर दिया है। इस संबंध में जब कॉलेज की प्राचार्य हुमा ख्वाजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क बिल्कुल वैध है। सभी छात्राओं ने फीस जमा कर दी है, जिसकी उन्हें रसीद भी दी गई है लेकिन कुछ छात्राएं किसी छात्र नेता के बहकावे में आकर फीस देने से इन्कार कर रही हैं।

करामत डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने अतिरिक्त शुल्क पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें