लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ड्राइव से जुड़ीं तीन कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर विवि से संबद्ध महाविद्यालयों और निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप भारतीय ने बुधवार को बताया कि इन्हें तीन दिन में आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर है।
उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान रखें कि वर्ष 2026 में पास होने वाले विद्यार्थी ही नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनितों को सालाना तीन से नौ लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा।
विप्रो एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
पद : कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव
पदों की संख्या : 50
आवेदन के लिए लिंक : https://forms.gle/pnMSNEwQBtdvfKwd9
पात्रता : बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीए, बीएचएम और बीएससी
वेतन : 3.8 लाख रुपये सालाना
हाइक एजुकेशन
पद : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर
पदों की संख्या: 50 से अधिक
आवेदन के लिए लिंक : https://forms.gle/ELrUarDg8sUcmKaR6
पात्रता: बीटेक, एमबीए या एमसीए व बिजनेस डेवलपमेंट
पात्रता : बीबीए, बीकॉम और बीसीए
वेतन : 7.2 लाख रुपये सालाना
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड
पद : असिस्टेंट लेक्चरर
पदों की संख्या : 50 से अधिक
आवेदन के लिए लिंक: https://forms.gle/B2bqheMNqbzTDt936
पात्रता: फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथेमेटिक्स, बीटेक एमएससी, बॉटनी व जूलॉजी
वेतन : 7.25 लाख से नौ लाख रुपये सालाना