लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को वित्तीय सशक्तीकरण के लिए निवेशक जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय ने म्यूचुअल फंड संघ और भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के सहयोग से छात्रों को अलग-अलग विषयों की जानकारी दी।
सेबी के पूर्व कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह ने म्यूचुअल फंड और एसआईपी के लाभ बताए। वेंकट नागेश्वर चलासानी ने निवेश योजनाओं जैसे सरकारी, आरबीआई बॉन्ड, पीपीएफ, एनपीएस, सुकन्या समृद्धि योजना, रियल एस्टेट और प्रतिभूति बाजार की जानकारी दी। सूर्यकांत शर्मा ने नियमित बचत, मुद्रास्फीति के प्रभाव और चक्रवृद्धि ब्याज के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रत्यक्ष शेयर बाजार में निवेश के जोखिम बताते हुए म्यूचुअल फंड को सुरक्षित विकल्प बताया।