फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: अंक निर्धारण के लिए सुझाव दे सकते हैं छात्र-अभिभावक, 7 जून तक है मौका

Sun, 06 Jun 2021 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी बोर्ड में निरस्त हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अंक निर्धारण के लिए छात्रों और अभिभावकों से भी सुझाव मांगे गए हैं। 7 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के शिक्षाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड में निरस्त हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अंक निर्धारण के लिए छात्रों और अभिभावकों से भी 7 जून तक ई-मेल upboardexamination2021@gmail.com पर सुझाव मांगे गए हैं। इतना ही नहीं 7 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के शिक्षाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय, कैंप कार्यालय में शनिवार को एसीएस, माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय हुआ कि 7 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय विद्यालयों, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों और सेल्फ फाइनेंस विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अभिभावक संघों के प्रतिनिधियों के भी सुझाव लिए जाएंगे। बैठक में सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें