आदित्य की दो बहनें कोमल व अर्पिता हैं। कोमल जीएनएम का कोर्स कर रही है और अर्पिता रायबरेली में मेडिकल की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही है। मां रश्मि मिश्रा, बाबा अवधबिहारी मिश्रा, दादी शांती देवी मिश्रा समेत सभी परिवारीजन बेहद गमगीन हैं। सभी ने आदित्य को लेकर तमाम सपने बुने थे।
भारत सरकार से करेंगे जांच की मांग
पिता ने बताया कि पुत्र ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। आदित्य खुदकुशी करने वाला लड़का नहीं था। वह जिंदादिल इंसान था। उन्होंने बताया कि जार्जिया में पुत्र की हत्या की गई है। पिता ने बताया कि वह पुत्र की मौत की जांच के लिए भारत सरकार से मांग करेंगे। जांच में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।