सूचना पर रायबरेली के भदोखर थाने के गांव मुलियामऊ से परिवारीजन मौके पर पहुंचे और रोना-पीटना मच गया। दामाद रामअचल वर्मा ने बताया कि रामरतन के परिवार में पत्नी शिवरती व तीन बेटियां रेखा, सुरेखा और साधना हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। पांच भाइयों में शिवरतन वर्मा बड़े और रामकमल, लक्ष्मीरतन, लक्ष्मीकांत व शिवमूर्ति वर्मा उनसे छोटे हैं।
कठघरे में सिस्टम: राजेश साहनी की मौत के बाद भी सवाल उत्पीड़न था, इस बार भी
राजेश साहनी की मौत के बाद भी सवाल उठा था कि एक आला अफसर के छुट्टी कैंसल करने से वह खिन्न थे। मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश भी हुई। यही नहीं, राजेश साहनी के मामले से नाराज होकर निरीक्षक यतींद्र शर्मा ने इस्तीफा देने के साथ आईजी एटीएस असीम अरुण पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। उन्हें ही राजेश साहनी की मौत का जिम्मेदार बताया था।
इधर, इस मामले में भी दरोगा के परिवारीजनों ने बताया कि रामरतन छुट्टी न मिलने से काफी परेशान थे। अक्सर कहते थे कि अफसर परेशान करते हैं और 15-16 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ती है।