फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा के लिए अब लविवि में बवाल, छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध भी तेज होता जा रहा है। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा शुरू होने से पहले छात्राें ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां बात न सुनी गई तो वे परीक्षा केंद्र अटल ब्लॉक पहुंचे और ताला लगाकर वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन ने छात्रों को खदेड़ा तो उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में आज से पांच केंद्रों पर बीकॉम ऑनर्स थर्ड सेमेस्टर व बीजेएमसी की परीक्षाएं शुरू हुईं। छात्र काफी दिन से ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में दोपहर लगभग 12 बजे काफी छात्र वीसी से मिलने प्रशासनिक भवन पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने चैनल पर ताला लगाया तो छात्र वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ छात्रों ने चैनल का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया। काफी देर तक यहां उन्होंने विरोध-प्रदर्शन व नारेबाजी की। जब यहां छात्रों की मांग नहीं सुनी गई तो लगभग एक बजे काफी संख्या में छात्र अटल ब्लॉक पहुंचे और यहां ताला लगा दिया। यहीं बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा दो बजे से शुरू होनी थी। इसकी सूचना मिलने पर प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार, एसीपी महानगर जया शांडिल्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और छात्रों को जबरन धरने से उठाया। इसे लेकर उनकी छात्रों से तीखी नोकझोंक व धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ताला तुड़वाया और विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
एनएसयूआई-सछास ने वीसी को दिया ज्ञापन
इससे पहले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को ज्ञापन देकर 17 जनवरी से होने वाली परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की मांग उठाई। कुलपति ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस बारे में शासन को पत्र भेजा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विशाल सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, प्रिंस प्रकाश, आर्यन मिश्रा, उत्कर्ष मिश्रा, प्रतीक बाजपेई, आशुतोष मिश्रा, अंशुल भारती आदि शामिल थे। समाजवादी छात्रसभा के इकाई अध्यक्ष कार्तिक पांडेय, दुर्गा सिंह, अतुल यादव आदि ने भी कुलपति को ज्ञापन देकर ऑनलाइन परीक्षा की मांग की।
विज्ञापन

विवि ने शासन से मांगा दिशा-निर्देश
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों व छात्रों के ऑफलाइन परीक्षा के खिलाफ मुखर हो रहे विरोध को देखते हुए विवि प्रशासन ने देर शाम शासन को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने 15 जनवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं की जानकारी देते हुए परीक्षाएं टालने की मांग की है। साथ ही वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए इस पर दिशा-निर्देश मांगा है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर लेंगे निर्णय
चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों के अलग-अलग गुटों ने कुलपति से मुलाकात की थी। कुछ बाहरी व वर्तमान छात्र प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन कर चैनल का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इन्हीं ने अटल ब्लॉक में ताला भी लगाया। इनमें से कई के पास आई कार्ड नहीं था। इन्हें पुलिस ने वहां से हटाया है। छात्रों को बताया गया है कि शासन के निर्देश पर भी विवि प्रशासन परीक्षाएं टालने का निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें