फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गर्लफ्रेंड कितना प्रेम करती है... आजमाने के लिए छात्र ने रची खौफनाक साजिश; सच्चाई सुन पुलिस भी सन्न

Sun, 22 Dec 2024 12:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुझे कौन कितना प्यार करता है यह जानने के लिए मैंने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। यह चौंकाने वाली बात कुशीनगर से परीक्षा देने लखनऊ पहुंचे छात्र अनूप पटेल ने पूछताछ में बताई। गोमतीनगर पुलिस ने उसको अवध बस अड्डे के पास से पकड़ा। शांतिभंग के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि कुशीनगर के पडरौना हरपुर भेडीहारी बबुइया निवासी अनूप पेटल शुक्रवार को लखनऊ रेलवे की परीक्षा देने ट्रेन से आया था। वह गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर उतरा और दुबग्गा सेंटर के लिए निकला। 

विज्ञापन


इस बीच उसने नोएडा जेवर एयरपोर्ट पर कार्यरत भाई राजू पटेल को मैसेज किया कि ऑटो सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। किसी तरह वह शौचालय से उनको मैसेज कर रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। राजू ने आननफानन लखनऊ पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस की 

डीसीपी ने बताया कि टीम ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अनूप आराम से स्टेशन से जाते दिखा। परीक्षा केंद्र से जानकारी मिली कि वह परीक्षा देने भी आया था। इस दौरान उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। उसका मोबाइल जैसे ही चिनहट स्थित अवध बस अड्डे से शुरू हुआ तो पुलिस टीम ने उसको पकड़ लिया।

प्रेमिका और घरवालों को आजमाना चाहता था

डीसीपी के अनुसार, पूछताछ में अनूप ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। प्रेमिका व घरवालों के प्यार को आजमाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रचकर भाई को मैसेज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें