संस्कृति पब्लिक स्कूल में नकल से रोकने पर एक छात्र तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। गंभीर हालत में उसे स्कूल प्रबंधन और क्लास के छात्रों ने मोहद्दीपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्र को क्लास टीचर ने मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ लिया था।
तिवारीपुर क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी देवमुनि सिंह गगहा थाने में सिपाही हैं। होली पर उनकी ड्यूटी शहर में लगी हुई है। उनका बेटा अनुराग (15) खोराबार क्षेत्र के संस्कृति पब्लिक स्कूल रानीडीहा में कक्षा 11 का कॉमर्स का छात्र है।
बुधवार को अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। सुबह दस बजे परीक्षा शुरू होने के बाद अनुराग अपने मोबाइल फोन निकालकर नकल कर रहा था। क्लास टीचर रागिनी सिंह ने अनुराग को पकड़ लिया और उसकी कॉपी जमा करवाकर क्लास से बाहर खड़ा कर दिया।