फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र ने बदला लेने के लिए रची साजिश, दो पक्षों में चले पत्थर

Sun, 04 Oct 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी थाने के दरोगा प्रमोद चौधरी ने लॉ छात्र विनायक त्रिवेदी पर अरमान अली से बदला लेने की साजिश रचने और दोनों पक्षों पर पथराव करने का आरोप लगाया है। दरोगा की तहरीर पर एक अक्तूबर को बीबीडी थाने में विनायक समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

दरोगा प्रमोद ने बताया कि 17 सितंबर को विनायक ने अरमान के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 30 सितंबर की रात विनायक ने अरमान से बदला लेने की साजिश रची। और इसकी जानकारी उन्हें भी दी। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना और बहाने से अरमान को बुला लिया। रास्ते में अरमान की कार बीबीडी क्षेत्र में गोयल अस्पताल के पास खराब हो गई। जानकारी होने पर विनायक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। दरोगा के मुताबिक रात 2:39 बजे विनायक ने उन्हें अरमान के पास पहुंचने की सूचना दी। उन्होंने विनायक को पुलिस बल के पहुंचने तक कोई कार्रवाई न करने की सलाह दी। आरोप है कि इसके बावजूद विनायक और उसके साथियों ने अरमान की कार पर पथराव शुरू कर दिया। अरमान के साथियों ने भी जवाबी पथराव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। पथराव में विनायक के सिर में चोट लगी। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि विनायक त्रिवेदी, अभिसार शुक्ला, पीयूष, आयुष यादव, यश मिश्रा, विवेक, देवेश दत्त, प्रभात, नितिन मामा, आनंद ओझा, अरमान, मो. ताज, सलाउद्दीन, इरफान और शादाब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें