फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनों के घटेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अपरिहार्य कारणों से रेलवे प्रशासन ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनों के फेरे घटाएगा। यह निर्णय 28 फरवरी तक लागू रहेगा। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कोहरे के मद्देनजर एडवांस में ही ट्रेनों के फेरे घटाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक सोमवार व बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक मंगलवार व शुक्रवार को, 11109 झांसी-लखनऊ जंक्शन व 11110 लखनऊ जंक्शन-झांसी एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक हर शनिवार व रविवार को निरस्त रहेगी।
ट्रेन 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस व 12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी पहली दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को रद्द रहेगी। ट्रेन 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन, 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को, 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार और 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट दो दिसंबर से 27 फरवरी तक हर मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें