झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात क्षेत्र में 11वीं के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। टेडवा चिलौला निवासी देवेंद्र शर्मा (19) की गांव में ही प्लाटिंग है।
शनिवार शाम वह प्लाटिंग देखने गया था। तभी वह प्लाटिंग से गुजरी 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि करंट लगते ही वह दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।