फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन के सामने कूदकर छात्र ने दी जान

Fri, 05 Jun 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बीए अंतिम वर्ष के छात्र सलिल तिवारी (20) ने बुधवार रात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सलिल मूलरूप से बाराबंकी के शाहाबपुर के निवासी थे।
विज्ञापन

सलिलि के पिता सरकारी अधिवक्ता कृपाशंकर तिवारी ने बताया कि बेटा कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। बुधवार दोपहर वह दवा लेने की बात कहकर बाइक से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की और गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने बाद में बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रेलवे ट्रैक पर सलिल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार गौरव बाजपेयी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे कूदते देखा था। मौके पर मिली बाइक के नंबर के आधार पर उसकी पहचान की गई। पिता के अनुसार, सलिल नौकरी को लेकर परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें