फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकटा देवी मंदिर में मनौती पूरी होने पर निभाई जाती है ये अनोखी परंपरा

Mon, 15 Oct 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
संकटादेवी मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौपटियां के रानी कटरा में विराजीं संकटा देवी मां का यह मंदिर लखनऊ में सबसे अनूठा है। यह कश्मीर में विराजमान माता खीर भवानी की प्रतिमा का स्वरूप है, जो कई कश्मीरियों की कुलदेवी भी हैं। मंदिर में सैकड़ों साल पुराना बरगद का पेड़ और बड़ा शिवाला भी है।
विज्ञापन


इस पर 108 शिवलिंग भी बने हुए हैं। मंदिर में हनुमानजी, राधा-कृष्ण, भैरों बाबा, साईं बाबा भी विराजे हैं। बताते हैं कि मंदिर की स्थापना नवाब आसिफुद्दौला के खजांची जो कश्मीर से थे, उनके प्रयासों से हुई। माता का स्वरूप वही होने से नगर के तमाम कश्मीरी परिवारों का यहां से लगाव है।

यहां मनौती पूरी होने पर खोवे का प्रसाद महिलाओं को खिलाने की परंपरा है। भक्त बताते हैं कि मंदिर की प्रतिमा के चेहरे के भाव दिन में 3 बार बदलते हैं। मंदिर में कुंड यज्ञशाला भी है, जो काशी की तर्ज पर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें