बात एनएचआरसी की मीटिंग की ही है। जिलों में तैनाती के दौरान बार-बार चर्चा में आने वाले एक आईपीएस अधिकारी पर गृह विभाग के एक अधिकारी सबके सामने नाराज हो गए थे।
एनएचआरसी की सुनवाई की कवरेज करने पहुंचे खबरनवीसों ने इस वाकये को भी छाप दिया। समाचार छपने के बाद आईपीएस महोदय ने अपने साथियों से इस पर नाराजगी जताई।
जब बैठक का समापन हुआ तो एक खबरनवीस ने इन अधिकारी से जाकर नमस्कार कर लिया।
पहले तो वह नहीं पहचान सके कि किसने नमस्कार किया है, उन्होंने मुस्करा कर जवाब दिया, लेकिन जैसे ही पता चला कि नमस्कार करने वाला खबरनवीस है, आईपीएस अधिकारी को जैसे करंट लग गया।
उन्होंने मुंह सिकोड़ा और पलट कर दूसरी ओर चले गए।