फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे?

Wed, 20 Nov 2013 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने को लेकर सवाल करने वाले दो किसानों को गिरफ्तार कराने के बाद रामपुर के खां साहब फिर विवादों में हैं।
विज्ञापन


पार्टी में भी सवाल उठ रहे हैं। गनीमत ये है कि सवाल करने वाले साइकिल की सवारी करके लालबत्ती पाने वाले हैं।

अकलियत की सियासत से जुड़े एक मंत्री ने कई लोगों के बीच सीधी टिप्पणी की, ‘ये तुनकमिजाजी कब तक चलेगी। बात रामपुर की है, पर जाती पूरे सूबे में है।

सफाई हमें देनी पड़ती है, बदनामी सरकार की होती है, कई लोगों ने उनकी हां में हां मिलाई। कुछ और अनसुनी बातें भी कानों में पड़ी। एक नेता बोले, पार्टी को मामले को सीरियसली लेना चाहिए।

मंत्रीजी को बताया जाना चाहिए कि उनकी भाषा स्तरीय नहीं थी। सीनियर लोगों को उनसे बात कहनी चाहिए। पिछली हुकूमत जैसी तानाशाही का संदेश कहीं का नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, मेरे बारे में तो आप जानते ही हो, आप लोग ही उनसे बात करो, नेताजी को बताओ। इस पर सब चुप्पी साध गए। किसी ने धीरे से कहा, बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें