लखनऊ। बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने दो बजे आंधी और पानी के कारण ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। कहीं उपकेंद्र से आपूर्ति बंद हुई तो कहीं लाइनों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने से बिजली ठप हुई। यह व्यवधान 20 मिनट से लेकर छह घंटे तक रहा।
गोमतीनगर के विशालखंड में एक पेड़ फुटपाथ पर गिर गया, जिससे दो कारें और एक बाइक दब गई। गोमतीनगर के विकासखंड में भी पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इंदिरानगर के सेक्टर आठ में सुषमा हॉस्पिटल के पास सड़क पर पेड़ गिरा। अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत खदरा में हाईटेंशन लाइन पर होर्डिंग गिरने से 20 मिनट बिजली ठप रही। विकासनगर, महानगर, निशातगंज, जानकीपुरम, मड़ियांव, त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज, दाउदनगर, इंदिरानगर, चिनहट, रेजीडेंसी, उत्तरधौना, मानस गार्डन, चिनहट बाजार, आशियाना, राजाजीपुरम, दुबग्गा, बालागंज, ठाकुरगंज, पारा, मोहान रोड, कानपुर रोड आदि इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे परिवारों और व्यापारियों को परेशानी हुई।
निशातगंज और ग्रामीण क्षेत्रों में संकट
विश्वविद्यालय उपकेंद्र के तहत न्यू हैदराबाद में पीपल के पेड़ की मोटी शाखा बिजली लाइन पर गिर गई। शाम 5:30 बजे तक पेड़ नहीं हटाया जा सका, जिससे निशातगंज के बड़े हिस्से में शाम तक बिजली संकट बना रहा।
20 गांवों में भी बिजली गुल
नगराम के खुजेहटा से आने वाली 33 केवी ट्रांसमिशन हाईटेंशन लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से खंभे टूट गए और बहरौली, समेसी, नगराम आईपीडीएस मीरखनगर सहित 200 गांवों की बिजली दोपहर 2 बजे से बाधित हो गई। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि खंभे बदलकर देर रात बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
आंधी से टूटे खंभे और तार।
आंधी से टूटे खंभे और तार।
आंधी से टूटे खंभे और तार।
आंधी से टूटे खंभे और तार।
आंधी से टूटे खंभे और तार।
आंधी से टूटे खंभे और तार।