सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है
- फोटो : amar ujala
पथराव में डीएम प्रभांशु कुमार का सिर फट गया। सीओ जटाशंकर का गनर अनुज पाल भी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। वहां पर मौजूद करीब 19 प्रतिमाओं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और सुरक्षाबलों के पहरे में उनका विसर्जन करा दिया।
सुबह जब ग्रामीणों को पता चला कि प्रतिमाओं को प्रशासन की ओर से विसर्जन करा दिया तो लोगों का आक्रोश बढ़ गया और लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग अपनी प्रतिमाएं वापस मांग रहे हैं और पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।