मुगलसराय रेल मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने से 24 से 30 अक्तूबर तक बिहार व पंजाब रूट की कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। 24 से रूट की आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई बदले रूट से चलेंगी।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस(13151) 25 से 31 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। ऐसे ही जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) 23 से 29 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103) 24 से 30 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18104) 24 से 26 अक्तूबर तक अमृतसर से निरस्त रहेगी, लिहाजा ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी। धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस(13307) और फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस(13308) 24 से 30 अक्तूबर तक, नीलांचल एक्सप्रेस(12875) 24 से 29 अक्तूबर तक, नीलांचल एक्सप्रेस(12876) 28 व 30 अक्तूबर तक और आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस(13168) 27 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।