मध्यप्रदेश में हुए बहुचर्चित व्यापम घोटाले की तफ्तीश कर रही मध्य प्रदेश एसटीएफ ने पैरा 12में पढ़ रहे छात्र की तलाश में अंबेडकरनगर राजकीय मेडिकल कालेज में छापा मारा।
कालेज प्रबंधन के अनुसार छात्र मौके पर नहीं मिला तो टीम उसके सभी प्रमाणपत्र ले गई। हालांकि सूत्रों के अनुसार टीम अपने साथ छात्र को भी ले गई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम मध्यप्रदेश एसटीएफ की दो सदस्यीय टीम राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर पहुंची।
टीम को पैरा 12 में अध्यनरत एक छात्र की तलाश थी लेकिन उसके कालेज से नदारद मिलने पर टीम ने उसके हास्टल के कमरे की तलाशी ली। वहां उन्होंने छात्र के बारे में विस्तार से अन्य छात्रों से जानकारी प्राप्त की।