फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 1.25 लाख के इनामी कुख्यात लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया, दो एसआई समेत सात की हत्या का आरोपी था

Mon, 22 Jun 2026 09:16 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सवा लाख के इनामी कुख्यात लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। इसने एसआई को गोली मारकर पिस्टल लूटी थी। दो एसआई समेत सात लोगों की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा लूट समेत कई मुकदमे दर्ज थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया। - फोटो : अमर उजाला/STF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन रविवार देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के अनुसार, ललन सिंह उर्फ लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह लंबे समय से कई संगीन मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लल्लन मूल रूप से समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन

 

साथी मौके से भाग निकला

21 जून की रात एसटीएफ एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, उसका एक साथी मौके से भाग निकला।

घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसावा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

सात हत्याओं समेत कई वारदातों में था वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ललन सिंह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई संगठित अपराधों में शामिल था। उस पर सात लोगों की हत्या, बैंक डकैती, कैश-वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसे गंभीर आरोप थे। मृतकों में दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे।

ललन पर 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्तौल लूटने का आरोप था। इसके अलावा 1 नवंबर 2022 को चंदौली जिले में हुई गोलीबारी और लूट की घटना में भी वह वांछित चल रहा था। इसके फरार साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें