फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ी 75 लाख की स्मैक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने बुधवार को मुंशी पुलिया के पास से एक स्मैक तस्कर को दबोचा। उसकेपास से करीब 75 लाख रुपये की एक किलो स्मैक बरामद की है। वहीं उसके पास नेपाली मुद्रा, एटीएम कार्ड, बाइक व नकदी मिली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, सूचना मिली कि नेपाल से मादक पदार्थ लाकर लखनऊ में बेचा जा रहा है। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बुधवार को एसटीएफ ने मुंशी पुलिया के पास से पल्सर सवार एक युवक को पकड़ा। उसके पास एक किलो से अधिक स्मैक मिली। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपये बताई गई है।
पकड़ा गया आरोपी बहराइच रुपईडीहा निवासी गुलाम अली खान है। आरोपी ने कुबूल किया कि वह इस कारोबार में पिछले चार साल से जुड़ा है। आरोपी गुलाम की शादी नेपालगंज में हुई है। वहीं से स्मैक लाकर बेचता है। एसटीएफ ने आरोपित को गाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं लखनऊ में उसके नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें