फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहे शिक्षक को एसटीएफ ने दबोचा, 15 फरार शिक्षकों को बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस

Wed, 24 Feb 2021 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे एक शिक्षक को बुधवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। वहीं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने फरार चल रहे 15 अन्य शिक्षकों को बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी किया है। सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय परसोहना में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात शिक्षक सुनील कुमार को एसटीएफ की टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब सिरसिया में शिक्षकों की मासिक बैठक चल रही थी। शिक्षक पर फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करने का आरोप है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा जिले के हरिहरपुररानी, जमुनहा, सिरसिया और इकौना के फरार चल रहे 15 शिक्षकों को बुधवार बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा है की सभी शिक्षक 10 मार्च 2021 शाम 5 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें अन्यथा उनकी नियुक्ति तिथि से सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर भुगतान किए गए वेतन की रिकवरी कराई जाएगी। जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि फरार चल रहे 15 शिक्षकों को बर्खास्तगी की अंतिम नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें