फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: सौतेली मां ने 6 साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट को जलाया, खौलते तेल में चिमटा गर्म कर दिया वारदात को अंजाम

Thu, 14 Jul 2022 10:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ठाकुरगंज में सौतेली मां ने 6 साल की मासूम को खौलते तेल में चिमटा गर्म कर जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सौतेली मां ने मासूम के प्राइवेट पार्ट को जलाया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के ठाकुरगंज के शांतिनगर निवासी छह साल की मासूम के निजी अंगों को सौतेली माता ने खौलते तेल से जला दिया। इसकी जानकारी होने पर पिता ने बुधवार रात करीब 11 बजे ठाकुरगंज थाने पहुंचकर दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


पुलिस की मुताबिक, वारदात आठ जुलाई की है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, नगर निवासी एक व्यक्ति की दूसरी शादी न्यू हैदरगंज निवासी महिला से हुई थी। उसकी पहली पत्नी से छह साल की मासूम बेटी है। व्यक्ति ने देर रात 11 बजे तहरीर दी। 

इसमें दूसरी पत्नी पर आरोप लगाया कि आठ जुलाई को मासूम बेटी को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद खौलते तेल में चिमटा डालकर उसके निजी अंगों को जला दिया। बुधवार को बेटी दर्द से कराह रही थी। उससे पूछताछ की तो पत्नी की प्रताड़ना सामने आईं। 
विज्ञापन


इस पर मासूम के पिता ने पत्नी से कहासुनी भी कर ली। देर रात को वह ठाकुरगंज थाने पहुंचा और दूसरी पत्नी के खिलाफ मासूम को प्रताड़ित करने व जलाने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें