फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder: उदयपुर कांड के हत्यारों की कॉल डिटेल खंगाल रही यूपी एटीएस, रियाज और गौस से पूछताछ भी कर चुकी है एटीएस

Thu, 14 Jul 2022 07:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्यारों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद के मोबाइल नंबरों की सीडीआर में कुछ नंबर यूपी के मिले हैं। इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच एनआईए को स्थानांतरित होने के बाद एटीएस ने अब एनआईए से संपर्क किया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी और कन्हैया लाल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्यारों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) यूपी एटीएस खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रियाज व गौस के संपर्क में यूपी का कोई व्यक्ति तो नहीं था।    
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि उदयपुर की घटना के बाद यूपी एटीएस भी सतर्क हो गई थी। एटीएस की एक टीम उदयपुर भी पहुंची और राजस्थान एटीएस के साथ मिलकर रियाज और गौस से पूछताछ भी की। पर पूछताछ में किसी तरह का यूपी कनेक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि रियाज व गौस के मोबाइल नंबरों की सीडीआर में कुछ नंबर यूपी के मिले हैं। 

इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच एनआईए को स्थानांतरित होने के बाद एटीएस ने अब एनआईए से संपर्क किया है। गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर 28 जून को कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद उदयपुर में दंगा भड़क गया था। वहीं यूपी में भी अलर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें