फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में तोड़ी जा रही हैं दलित महापुरुषों की प्रतिमाएं'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जंगलराज कायम और कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सपा सरकार अपराध रोकने में नाकाम है ,लेकिन दलितों का उत्पीड़न करने और महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ने में सबसे आगे है। रविवार को राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में ये आरोप लगाए।
विज्ञापन


लखनऊ पूर्वी विधानसभा के प्रत्याशी सरोज कुमार शुक्ला के समर्थन में इंदिरानगर के सेक्टर 11 स्थित एकता पार्क में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राजधानी में ताबड़तोड़ लूट एवं हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सपा सरकार अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

दलित महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ी जा रही है

हसनगंज थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर एटीएम लूटने वाले लुटेरों का अब तक पता नहीं लग सका है। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुंडाराज कायम होने के कारण शनिवार को चिनहट क्षेत्र में बैंक में लूटपाट के बाद सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि दलित महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं। इनको बचाने के लिए बसपा प्रत्याशियों को जिताएं और सरकार बनाएं। सम्मेलन को पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, जिला अध्यक्ष डॉ. हरिकृष्ण गौतम ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें