फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के जींस पहनने पर लगाई रोक, आयोग सख्त

Tue, 12 Aug 2014 04:23 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की पंचायत के लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाए जाने पर राज्य महिला आयोग ने नाराजगी दिखाई है।
विज्ञापन


आयोग की चेयरमैन जरीना उस्मानी ने इस मामले में स्थानीय अधिकारियों से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब किया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद राज्य महिला आयोग ने कार्रवाई के लिए संज्ञान लिया।
Trending Videos

गैंगरेप के बाद मां को मारी गोली

आयोग की सदस्य सचिव अनीता वर्मा सिंह ने बताया कि डीएम मुजफ्फरनगर से इस मामले में वार्ता की गई है। उनसे पूरे मामले पर जानकारी देने के लिए कहा है। इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जानकारी भी आयोग ने मांगी है।

इसके अलावा सहारनपुर में मौलाना द्वारा नाबालिग से रेप, बलरामपुर में स्कूल में महिला से सामूहिक दुराचार, लखनऊ में महिला से दुराचार, बाराबंकी में महिला से गैंगरेप, सीतापुर में छात्रा के साथ गैंगरेप और हाथरस में किशोरी से गैंगरेप के बाद मां को गोली मारने के मामले में पुलिस से कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

ये था पंचायत का फरमान

गुर्जर समाज की पंचायत में विवाह समारोह में डीजे न बजाने, अविवाहित युवतियों पर मोबाइल फोन रखने और जींस पहनने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का फरमान सुनाया गया, जिस पर कई गांवों के लोगों ने भी अपनी सहमति जताई है।

जड़वड़ गांव में शुक्रवार को शिव मंदिर में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि दिन प्रतिदिन कुरितियां फैलने से समाज की छवि धूमिल होती जा रही है। समाज को बुराइयों से बचाने के लिए अभी से सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।

विज्ञापन

फैसलों पर अमल के लिए किया संकल्प

पंचायत ने सख्त निर्णय देते हुए कहा कि समाज में होने वाले विवाह और अन्य समारोह में डीजे की प्रथा खत्म किया जाना चाहिए। नशाखोरी से समाज के लोग अपने बच्चों को दूर रखें। अविवाहित युवतियों को मोबाइल फोन न दिया जाए। साथ ही उनके जींस पहनने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए।

पंचायत के इस फरमान को समाज के लोगों ने भी सहमति दे दी। इन फैसले को शनिवार से अमल करने का संकल्प भी लिया गया। पंचायत में कई गांवों के लोग मौजूद थे। आयोजन की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामसिंह और संचालन मास्टर साहब सिंह ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें