फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख कर्मचारियों को बढ़ा डीए 31 मार्च से पहले देने का आदेश, नकद होगा भुगतान

Sat, 23 Mar 2019 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 फीसदी से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करते हुए नकद भुगतान के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 18 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक कर्मचारियों को बढ़ा भत्ता 1 जनवरी 2019 से मिलेगा। जनवरी और फरवरी का बढ़ा भत्ता 31 मार्च से पहले नकद देने के निर्देश दिए गए हैं। मार्च का भत्ता मार्च के वेतन के साथ अप्रैल में दिया जाएगा।

मालूम हो कि आचार संहिता लगने से पहले ही अफसरों ने महंगाई भत्ता 9 से बढ़ा कर 12 प्रतिशत कराने का आदेश करा लिया था। लेकिन कर्मचारियों का भत्ता नहीं बढ़ाया था। अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को तलब कर नाराजगी जताई थी। इसके बाद चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी से की थी मांग

सरकार के फैसले का जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी मांग की गई थी, जिसे सरकार ने मान लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें