राज्य चुनाव आयुक्त अफसरों को सम्मानित करते हुए
- फोटो : amar ujala
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने प्रधानों से कहा कि वे विकास कार्यों में सामूहिक निर्णय लें। अक्सर यह शिकायत आती हैं कि ग्राम प्रधान पंचायत सदस्यों की अनदेखी कर निर्णय ले लेते हैं। प्रधानों को ऐसा नहीं करना चाहिए।
ग्राम सभा एवं आम सभा की बैठकों में ही विकास कार्यों के निर्णय लिए जाने चाहिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त रविवार को पंचायत चुनाव में अच्छा काम करने वाले अफसरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने 39 जिलों के डीएम, 35 जिलों के कप्तान व 10 राज्य स्तर के अफसरों को सम्मानित किया। इसके अलावा कुल 39 जिलों के 53 ऐसे ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया, जो उच्च शिक्षा प्राप्त हैं।
इनमें से कई इंजीनियर हैं तो कई विधि स्नातक, किसी ने बीटेक व एमटेक कर रखा है तो कुछ ने विभिन्न विषयों में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है।