फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने जारी की एडवाइजरी, फोन पर बुला सकेंगे बीएलओ को घर

Mon, 21 Sep 2020 11:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए यदि बूथ लेवल ऑफिसर आपके घर नहीं आता है तो ग्रामीण मतदाता फोन कर बीएलओ को घर बुला सकते हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं यदि बीएलओ ठीक से काम नही कर रहा है तो उसकी शिकायत स्थानीय जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग में भी कर सकते हैं। 

आयोग ने एक अक्तूबर से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए एडवाइजरी जारी की है। आयोग के अधिकारी ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर ग्राम पंचायतवार हर वार्ड के बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध रहेगा। 

वेबसाइट से बीएलओ का नाम व नम्बर पता कर उंनसे संपर्क किया जा सकता है। आयोग के नम्बर पर 0522-2630130 पर शिकायत कर सकते हैं।  आयोग ने सभी बीएलओ को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करने के  निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बीएलओ को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। चेहरे पर मास्क लगाना  और जेब मे सैनिटाइजर रखना होगा। बीएलओ को भीड़ जमा नहीं करने, किसी भी घर मे पर्याप्त दूरी बनाकर ही विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 साथ ही मतदाताओं से भी अपेक्षा की गई है कि वे बीएलओ द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं।जहां तक संभव हो परिवार के मुखिया ही बीएलओ से बात करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें