फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्य सलाहकार समिति तैयार करेगी ब्लैक फंगस के इलाज का प्रोटोकॉल, मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 13 May 2021 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, राज्य स्तर पर गठित स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाहकार समिति ब्लैक फंगस को लेकर विस्तृत रणनीति अपनाएं। इससे बचाव के लिए सावधानियां, लाइन ऑफ ट्रीटमेंट, तैयारियों आदि की कार्य योजना तैयार करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले मरीजों में मिल रहे म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति प्रोटोकॉल तैयार करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, राज्य स्तर पर गठित स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाहकार समिति ब्लैक फंगस को लेकर विस्तृत रणनीति अपनाएं। इससे बचाव के लिए सावधानियां, लाइन ऑफ ट्रीटमेंट, तैयारियों आदि की कार्य योजना तैयार करें। इसके बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय को विस्तृत रिपोर्ट दें।

इस निर्देश के बाद सलाहकार समिति ब्लैक फंगस को लेकर प्रोटोकॉल तैयार करने में जुट गई है। समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि फंगस को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


प्रयास है कि यह कम से कम मरीजों को प्रभावित करें। इलाज और जांच के साथ ही प्रभावित हो चुके मरीजों को अतिरिक्त इलाज देने का भी प्रोटोकॉल तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें