उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव-2019 का आयोजन शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। कॉन्क्लेव में इसमें देशभर से एक हजार से अधिक स्टार्ट-अप्स, इंडस्ट्री पार्टनर्स, मेंटर्स और इन्क्यूबेटर्स शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य एक समग्र स्टार्टअप और उद्यमिता ईकोसिस्टम को तैयार करना है ताकि बच्चों में स्कूली शिक्षा के दौरान ही उद्यमिता की संस्कृति विकसित हो। कार्यक्रम में राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह, अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग भाग लेंगे।