नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी संतलिया की ओर से सद्भावना सप्ताह के मौके पर दौड़ रैली निकाली। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को सद्भावना का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।
भारत-नेपाल सीमा पर मौजूदा समय एसएसबी के जवानों की ओर से सद्भावना सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी संतलिया के कमांडेंट की दिशा निर्देश में कस्बा नवाबगंज के सीमावर्ती गांवों दौड़ रैली निकाली। एसएसबी के जवानों की ओर से निकाली गई रैली जानकी गांव पर पहुंचकर समाप्त हो गई।
दौड़ रैली के दौरान जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में निवास कर लोगों को समाज में शांति और एकता बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी को भाईचारा बनाए रखने के लिए आपस में जागरूक किया। दौड़ रैली के दौरान एसएसबी के एसआई हंसराज, एएसआई श्याम,राकेश कुमार, संतोष, सरवन कुमार, दिलशाद, नीरज, विजय मौर्य आदि जवान मौजूद रहे।
...............