एसएसबी 42वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन ने बताया सीमा चौकी रूपईडीहा पर तैनात इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह के जांच दल एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दो नेपाली महिला तस्करों को नेपाली किशोरी के साथ पकड़ लिया। जिसे तस्करी कर गोवा भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिला तस्कर नेपाल निवासी कोपिला और सावित्री ने बताया मानव तस्करी के लिए 13 वर्षीय नेपाली किशोरी को वे लोग गोवा ले जाने वाली थी। रूपईडीहा पोस्ट पर पकड़ ली गई।