एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार मेट्रोमैन डॉ. ई. श्रीधरन ने बुधवार को राजधानी पहुंचने पर प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि ऑपरेशन और मेंटेनेंस (ओएंडएम) के कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाए और अब जल्द से जल्द मेट्रो दौड़ाने की तैयारी की जाए।
इस दौरान प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने उनके सामने एक स्पेशल प्रजेंटेशन दिया। इसमें बताया गया किलखनऊ मेट्रो के संचालन के मद्देनजर एलएमआरसी ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ई. श्रीधरन ने मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हाइब्रिड सिस्टम को अपनाने पर अपनी सहमति व्यक्त की।
इस व्यवस्था के तहत निजी और सरकारी दोनों तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। यह अलग-अलग स्तर पर होगी जिसे लेकर राज्य सरकार पहले ही अपनी सहमति जता चुकी है।
प्रधान सलाहकार, एलएमआरसी डॉ. ई. श्रीधरन ने बुधवार को लखनऊ मेट्रो निर्माण क्षेत्र का दौरा किया और सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल कार्यों को परखा।
सुबह भौतिक निरीक्षण से शुरू करते हुए उन्होंने एमडी कुमार केशव के साथ ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक मेट्रो स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति की अपडेट जानकारी ली।
जल्दी की जाए नए स्टाफ की तैनाती
मिलेगा नौकरी का मौका
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रधान सलाहकार ने सिस्टम के ओवरहेड विद्युतीकरण (ओएचई) के काम देखे। इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने डिपो और ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन में ‘ट्रैक बिछाने’ के कार्य की गति की भी समीक्षा की और प्रगति पर संतोष जताया।
प्रबंध निदेशक, एलएमआरसी, ने डॉ. ई. श्रीधरन को लखनऊ मेट्रो के लिए तैयार की गई सुरक्षा व्यवस्था और प्राथमिक सेक्शन के कार्यारंभ की प्रचलनात्मक और अनुरक्षण (ओएंडएम) तैयारी पर प्रजेंटेशन दिया।
डॉ. ई. श्रीधरन ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि ओएंडएम स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया एलएमआरसी द्वारा पहले से की जा रही है। उन्होंने इन ओएंडएम स्टाफ की जल्द तैनाती पर जोर दिया ताकि सरकार ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके अनुसार प्राथमिक सेक्शन काम समय पर पूरा हो सके। इनको तैनाती से पहले उनके संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक प्रशिक्षण दिलवाया जाए।