फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ का जीत से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गत विजेता मेजबान स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने सब जूनियर पुरुष प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत से शुरुआत की। गोमतीनगर के पदमश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम पर शुक्रवार से शुरू हुए मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने आगरा मंडल को 3-1 से पराजित किया। मुकाबले की शुरुआत से ही स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वद्वी टीम को उबरने का मौका नहीं दिया और मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया। इस दौरान आगरा के खिलाड़ी गेंद पर कब्जे को संघर्षरत दिखे और मुकाबला 1-3 से गंवा बैठे।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश हॉकी के समन्वय से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीरज सिंह (अध्यक्ष, फिक्की वाईएलएफ यूपी) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपी हॉकी के महासचिव रजनीश कुमार मिश्रा, लखनऊ के क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा और उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज मौजूद रहे। आज खेले गए अन्य मुकाबलों में स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ ने मेरठ मंडल को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से पराजित किया। यह मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया और आसानी से मुकाबीला अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में अलीगढ़ मंडल ने सहारनपुर मंडल को 10-0, स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई ने आजमगढ़ मंडल को 7-0, वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 4-0, स्पोर्ट्स हॉस्टल, झांसी ने अयोध्या मंडल को 5-0 से हराया। इसके अलावा बरेली और कानपुर के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें