कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची। उन्होंने मुसाफिरखाना के भद्दौर में दोहरे हत्याकांड में चाचा-भतीजा की मौत के बाद परिजनों से मिलकर शोक जताया। इसके बाद पूर्व विधायक की पुत्रवधू के निधन पर शोक जताया। शहर स्थित दिवंगत पूर्व ब्लॉक प्रमुख को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह युवा संसद कार्यक्रम में शामिल हुईं।
देर शाम दिशा की बैठक करने कलेक्ट्रेट पहुंची। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला स्तरीय युवा संसद आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी कार्यक्रम में करीब 700 युवक व 300 युवतियां शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - ED-CBI छापेमारी: अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपा, जमीन पर आ जाएगी
ये भी पढ़ें - रामचरितमानस की चौपाई को तोड़ मरोड़ कर शौचालय की दीवारों पर लिखा, आक्रोश
उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के युवाओं की खेल की क्षमता को बाहर उजागर करने की जरूरत है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक में हिस्सा लेकर संसदीय क्षेत्र के युवा अमेठी का गौरव बढ़ाएं। इसके लिए उन्होंने 15 से 30 अप्रैल के बीच सांसद खेल प्रतियोगिता कराने की घोषाणा की।
उत्थान सेवा संस्थान की सहयोग से ब्लॉक की पहली टीम को पांच लाख रुपये, द्वितीय को ढाई लाख व तृतीय को एक लाख 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संसदीय क्षेत्र के युवा मंडल भी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें प्रथम को ढाई लाख, द्वितीय को एक लाख 25 हजार व तृतीय को एक लाख एक हजार रुपये मिलेंगे।
स्मृति ने कहा कि शैक्षिक संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को भी खेलकूद का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाले शैक्षिक संस्थान को एक लाख, 75 हजार व 51 हजार की धनराशि इनाम के रूप में दी जाएगी।
कार्यक्रम में 13 युवा मंडल को खेल किट वितरित की गईं। इस मौके पर जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, एनवाई के उपनिदेशक डॉ. आराधना राज व शिक्षाविद पं. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मौजूद रहे।