फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में जारी रहेगी छिटपुट बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप खिलने के बाद बादलों की सक्रियता फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के बावजूद हवा में नमी के कारण देर शाम तक उमस भरी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है। धूप-छांव के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 26.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें