प्रमुख सचिव ने मलिन बस्तियों, भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास ब्लीचिंग व संक्रमण रोधी दवाओं का नियमित छिड़काव करने और सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय में भी सफाई की मुकम्मल व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यदि किसी भी शहर में गंदगी या नगर निकायों से संबंधित किसी व्यवस्था में खामी की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नगर विकास विभाग की कार्ययोजना के तहत शहरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के साथ ही नगर निकायों के दफ्तरों में हाथ धोने के लिए साबुन, सेनिटाइजर व हैंडवाश और मास्क की भरपूर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।