राजधानी से चलने और यहां से होकर रवाना होने वाली सुविधा और स्पेशल ट्रेनों से होली और गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एके लाहोटी ने बताया कि होली पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
इतना ही नहीं ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त बोगियां भी लगाई जा रही हैं, जिनमें रिजर्वेशन हो रहा है। इस वर्ष गर्मियों की छुट्टियों व त्यौहार को ध्यान में रखते हुए लखनऊ मंडल में कुल 62 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हुई है, जबकि लखनऊ से जाने वाली सात जोड़ी हैं। इतना ही नहीं 13 जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जो दूसरे मंडलों की हैं और लखनऊ होकर गुजरेंगी।