फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विशेष सचिव डॉ. राकेश ने वीआरएस के लिए छोड़ी आईएएस सेवा, पीसीएस में रिवर्ट

Sun, 12 Jul 2020 12:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस
विज्ञापन

विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास डा. राकेश वर्मा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेंगे। उन्होंने इसके लिए आईएएस काडर छोड़ने का फैसला किया है। केंद्र ने राकेश के आग्रह पर उन्हें आईएएस सेवा से हटाकर पीसीएस सेवा में रिवर्ट कर दिया है। प्रदेश सरकार अब उनका वीआरएस स्वीकृत करने के संबंध में कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन


1997 बैच के पीसीएस अधिकारी राकेश फरवरी, 2019 से विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पिछले वर्ष ही मई में पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति दी गई थी और 2013 बैच एलाट किया गया था। आईएएस संवर्ग में आने के बाद राकेश ने निजी कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था।

प्रदेश सरकार ने राकेश के आईएएस काडर में होने की वजह से उनके आवेदन को निर्णय के लिए केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (डीओपीटी) को भेज दिया था। डीओपीटी ने यह कहते हुए उनका प्रत्यावेदन राज्य सरकार को वापस कर दिया कि राकेश अभी आईएएस काडर में प्रोबेशन पर हैं तथा आईएएस संवर्ग में उनका धारणाधिकार नहीं है। इसके बाद शासन की ओर से राकेश को बताया गया कि यदि वह वीआरएस चाहते हैं तो उन्हें आईएएस सेवा छोड़कर पीसीएस सेवा जॉइन करनी होगी।
विज्ञापन


बताया गया है कि राकेश ने आईएएस काडर छोड़कर पीसीएस काडर में फिर से आने और पीसीएस काडर से वीआरएस लेने पर भी सहमति दे दी फिर शासन के नियुक्ति विभाग ने राकेश को आईएएस काडर से डि-नोटीफाई (आईएएस से पीसीएस काडर में रिवर्ट करने की अधिसूचना) करने का प्रस्ताव डीओपीटी को भेजा था।

डीओपीटी ने राकेश के निजी आग्रह का हवाला देते हुए उन्हें आईएएस से पीसीएस काडर में रिवर्ट करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश सरकार अब राकेश को पीसीएस सेवा से वीआरएस देने की कार्यवाही करेगी।

मामले पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल का कहना है कि डा. राकेश वर्मा ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। आईएएस संवर्ग में रहते हुए वीआरएस के आवेदन की पात्रता अभी वह पूरी नहीं करते थे। इसके लिए उन्होंने आईएएस से पीसीएस सेवा में वापस करने का आग्रह किया था। केंद्र ने उन्हें आईएएस सेवा से पीसीएस सेवा में वापस कर दिया है। अब राज्य सरकार उनके वीआरएस के आवेदन पर विचार करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें