फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराएंगे डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया

Sun, 12 Jul 2020 11:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : SELF
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद से अलग होकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) गठित करने वाले डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने इंडिया हेल्थ लाइन (आईएचएल) प्लाज्मा बैंक बनाकर जरूरत मंदों को प्लाज्मा मुहैया कराने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने लोगों से प्लाज्मा बैंक का लिंक www.tiny.cc/ihlplasma जारी करते हुए जरूरतमंदों और कोरोना से ठीक हुए मरीजों से इससे जुड़ने की अपील की है।

एएचपी के संयुक्त संगठन मंत्री वेद सचान ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों से मिलकर उन्हें प्लाज्मा बैंक से जुड़ने की अपील करें। सचान ने बताया कि बैंक के माध्यम से हर शहर की सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन


यह सूची वेबसाइट के जरिये सभी सरकारी संस्थाओं के लिए उपलब्ध रहेगी। जिस शहर के कोरोना पीड़ित किसी मरीज को प्लाज्मा की जरूरत होगी तो एएचपी उस शहर की डोनर लिस्ट में मौजूद नामों में किसी से उस संस्था को प्लाज्मा उपलब्ध कराएगी।

10 हजार स्पेशलिस्ट डॉक्टर जुड़े
सचान ने बताया कि इंडिया हेल्थ लाइन में 10 हजार से अधिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स जुड़ें हैं। कोई भी व्यक्ति संस्था की वेबसाइट के जरिये संपर्क करके अलग-अलग रोगों के लिए देश के प्रमुख विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें