फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में महिलाओं व बेटियों की मदद के लिए बनेगी विशेष हेल्पलाइन, किसी भी समय करें कॉल

Sat, 26 Dec 2020 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हेल्पलाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित संवेदनशील विषयों हेतु एक विशेष हेल्पलाइन नंबर चलाने का निर्देश सीएमओ को दिया गया है, ताकि कोई भी पीड़ित किसी भी समय कॉल करके अपनी समस्या बता सके। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। वह मिशन शक्ति अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएमओ स्तर से संचालित इस विशेष हेल्प लाइन नंबर की सेवा में संबंधित मनोचिकित्सक, विशेषज्ञ और गैर सरकारी संगठन से संवाद किया जाएगा। इसके बाद समस्या से संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर पीड़िता को चिकित्सा, विधिक व अन्य वांछित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें बच्चियों, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं व वृद्ध व्यक्तियों की समस्याओं को शामिल किया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित मनोचिकित्सक, विशेषज्ञ और एनजीओ का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाए, ताकि पीड़ित समूह के प्रकरण डीएम के संज्ञान में रहें। कहा कि परामर्शदाताओं के सहयोग से विश्वविद्यालय, कॉलेजों व स्कूलों में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें