फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: मुलायम सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश, पुजारी राजूदास ने दिया था बयान

Wed, 22 Jan 2025 07:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में सपा महानगर अध्यक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुजारी राजू दास व सीओ कार्यालय तहरीर देने पहुंचे सपा महानगर कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपाइयों में आक्रोश बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग को लेकर सपा महानगर अध्यक्ष ने सीओ सिटी को तहरीर दी है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


पुजारी राजू दास अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने राजू दास हनुमानगढ़ी नामक आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इस पर प्रयागराज महाकुंभ में लगी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगी थी, जिसे अखिलेश यादव की आईडी से साझा किया था। इस फोटो पर राजू दास ने मुलायम सिंह को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की। इसके बाद सपा नेता व कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया।

पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने जवाब में पोस्ट डालकर तीखी प्रतिक्रिया दी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत जिले के कई नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए पोस्ट डाली और राजू दास के इस कृत्य की निंदा की।
विज्ञापन


दोपहर में सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे और राजू दास पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने कहा कि नेताजी का सपा सहित सभी दलों के लोग सम्मान करते हैं। इससे लाखों लोगों की भावना आहत हुई है। नेताजी के प्रति सम्मान रखने लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि पूर्व में भी राजू दास ने महिलाओं को लेकर अपमानजनक व अभद्र टिप्पणी की है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है। वहीं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि इस तरह का बयान राजू दास की दूषित मानसिकता का प्रतीक है। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें इलाज की जरूरत है। इस दौरान अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष शावेज़ जाफरी, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अखिलेश चतुर्वेदी, शाहबाज लकी, राकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें