फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों की धमकी पर उबले सपाई, किया तगड़ा हमला

Mon, 11 Aug 2014 01:16 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और मंत्री राजेंद्र चौधरी का कहना है कि अहंकार में चूर भाजपा प्रदेश सरकार को धमकियां दे रही है। केंद्र सरकार जवाबदेही से बच रही है। जनता सरकार से हर रोज का हिसाब चाहती है।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में भाषण तो बहुत हुए लेकिन नीतियों व कार्यक्रमों का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला।

गांव गरीब कभी नहीं रहे प्राथमिकता में

सपा प्रवक्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री व दूसरे नेताओं ने कोई नई बात नहीं कही। इसमें खासकर यूपी को लेकर धमकियां व दुष्प्रचार ही हावी रहा। सच तो यह है कि भाजपा का कभी रचनात्मक एजेंडा नहीं रहा।

उसकी प्राथमिकता में कभी गांव, गरीब और किसान नहीं रहे। अफवाहों के सहारे जनता को गुमराह कर राजनीतिक स्वार्थ साधना करना उसका चरित्र रहा है।

अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा अब जवाबदेही से बचने को बहानेबाजी कर रही है। अब तक का रिपोर्ट कार्ड मांगने पर आंखें तरेर रही है।

अमित शाह को पद की गरिमा का अंदाजा नहीं

प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शाह ने जिस तरह यूपी को लक्ष्य बनाकर जहर उगला है, उससे जाहिर है कि उन्हें अपने पद की गरिमा को समझने में काफी वक्त लगेगा।

उनकी अलोकतांत्रिक घोषणाएं संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत हैं। भाजपा और उसके अध्यक्ष घमंड में चूर हैं।
विज्ञापन

सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

चौधरी ने कहा, भाजपा दो साल से प्रदेश में अराजकता पैदा करने की कोशिशों में लगी है। कभी अयोध्या में परिक्रमा, कभी मथुरा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद में सांप्रदायिकता फैलाने की साजिश रची गई है।

सपा सरकार ने हर स्थिति में कानून का राज कठोरता से लागू किया है। भाजपाइयों को संविधान की परिधि में रहना सीखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें